रांची, जनवरी 28 -- रांची, संवाददाता। लगातार चार दिन बंद रहने के बाद बुधवार को आम दिनों की तरह सभी बैंकों की शाखाएं खुलीं। जिसके बाद सुबह से ही विभिन्न बैंकों की शाखाओं में ग्राहकों का पहुंचना शुरू हो गया। हालांकि, चार दिन की छुट्टी के बाद बैंक खुलने से शाखाओं आम दिन की तुलना में अधिक भीड़ दिखी। बुजुर्ग, कारोबारी, महिला सभी शाखा से जुड़े कार्यों को निपटाने में जुटे दिखे। दरअसल, 24 जनवरी को चौथा शनिवार, 25 को रविवार, 26 को गणतंत्र दिवस और 27 को हड़ताल की वजह से बैंक बंद थे। इस दौरान हड़ताल के दिन कई लोग जानकारी नहीं होने की वजह से बैंक पहुंचे थे। लेकिन, बंद होने के कारण वापस निराश लौटना पड़ा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.