हमीरपुर, मई 9 -- मौदहा, संवाददाता। मौदहा कस्बा सहित आसपास के गांवों में बीते मंगलवार को आए चक्रवाती तूफान के चार दिनों बाद व्यवस्था पटरी पर लौट आई। कई गांवों में बिजली आपूर्ति चार दिनों बाद बहाल हो सकी है। कहीं कहीं अभी भी पेयजल की भारी किल्लत बनी हुई है। टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है।मौदहा कस्बा सहित आसपास के गांवों में मंगलवार की शाम आए चक्रवाती तूफान ने तबाही मचा दी थी। सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल धराशाई हो गए हैं। लोगों के मकानों के छज्जे और रेलिंग तथा दीवारें धराशाई हो गए हैं। इस तूफान का सबसे बुरा असर बिजली और पेयजल आपूर्ति में दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- आंधी पानी से थमी रफ्तार, बिजली संकट से बेहाल रहा शहर तूफान के चार दिनो बाद अब बिजली और पानी का संकट पटरी पर आ रहा है। हालांकि बिजली विभाग और नगरपालिका की टीमें रात-दिन एक करके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.