चंदौली, फरवरी 20 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद । कमालपुर कस्बे में ट्यूबवेल की मोटर जल जाने से कस्बे में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप थी। इससे कमालपुर सहित आसपास के गांवों की करीब दस हजार की आबादी प्रभावित थी। इसके लिए मंगलवार की शाम को कस्बावासियों ने धरना प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद मोटर को ठीक कर आपूर्ति शुरू करा दी गई। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। पानी नहीं आने से सुबह शाम लोगों को हैंडपंप और दूसरे के निजी पंपों का सहारा लेना पड़ रहा था। मरम्मत के बाद पूरी क्षमता के साथ सप्लाई शुरू कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.