प्रयागराज, जनवरी 2 -- थरवई इलाके के एक गांव में किशोरी से दुराचार के मामले में थरवई पुलिस ने चार दिन बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। तहरीर के मुताबिक, किशोरी मंगलवार की शाम खेत पर गई थी। गांव के ही युवक ने अकेली देख किशोरी को पकड़ लिया और दुराचार किया था। इंस्पेक्टर थरवई संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.