उन्नाव, जून 26 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। पुलिस चौकी से करीब चार सौ मीटर दूर मुख्य सड़क मार्ग किनारे घर के दरवाजे से कार चोरी के संबंध में पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने पर चार दिन बाद केस दर्ज किया गया है। कस्बा गंजमुरादाबाद के राशिद चौकी परिसर से करीब चार सौ मीटर दूर मुख्य हरदोई उन्नाव मार्ग किनारे घर बनवाकर रहते हैं। सुरक्षा के लिहाज से यह इलाका पुलिस चहलकदमी बनी रहने से सुरक्षित माना जाता है। लेकिन 20 जून देर रात उसके दरवाजे से कार व उसमें रखा करीब दो लाख रूपये कीमत का कपड़ा कार सहित चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने 20 जून को पुलिस में तहरीर देकर सीसी कैमरे के फुटेज में बाइक से आए चोरों के दिखाई देने की बात बताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई गई। मगर जब कई दिनों तक कुछ कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने गृह विभाग सहित अन्य जगहों पर ऑनलाइन शि...