बागपत, जून 25 -- दोघट कस्बे से लापता व्यक्ति चार दिन बाद सकुशल घर लौटा। लापता व्यक्ति के बेटे ने दोघट थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दोघट कस्बा निवासी प्रिंस पंवार ने दोघट थाने पर 22 जून को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी कि उसका पिता पवन पंवार 21 जून को घर से खतौली जाने के लिए कह कर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद 22 जून को दोघट थाने पर गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। 24 जून की शाम पवन अचानक वापस लौट आया जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है। यह भी पढ़ें- घर से निकले बुजुर्ग लापता, तलाश में जुटी पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...