चार दिन बाद खुले मां शाकंभरी के कपाट, कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुए दर्शन
सहारनपुर, जून 2 -- बेहट। शिवालिक की पहाड़ियों से आई जलप्रलय के कारण चार दिनों से बंद मां शाकंभरी देवी मंदिर के कपाट मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई और मां के दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। हालांकि सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर परिसर तक वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी है और पूरे मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। गौरतलब है कि 28 मई की रात शिवालिक क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद शाकंभरी खोल में भीषण बाढ़ आ गई थी। अचानक आए पानी के तेज बहाव में दो महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि करीब 50 दुकानें और कई वाहन बाढ़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए थे। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने 29 मई से 1 जून तक मंदिर के कपाट बंद कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.