कोडरमा, जनवरी 29 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। चार दिन बाद बैंकों के खुलने से बुधवार को लोगों की भीड़ देखी गई। बैंक कार्य के लिए पहुंचे लोग भीड़ के कारण लाईन में काफी देर तक खड़े रहे, जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई बैंकों में सीनियर सिटीजन के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें भी खड़ा रहना पड़ा। बता दें कि जनवरी माह अंतिम सप्ताह में बैंक लगातार चार दिन बंद रहे। 24 जनवरी को चौथे शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का अवकाश था। वहीं अगले दिन मंगलवार को बैंकों के हड़ताल के कारण बैंक कार्य ठप रहा। बुधवार को बैंक खुलने पर लोग अपने बैंकिंग कार्य को जल्दी-जल्दी सलटाने के लिए बैंक पहुंचे। कई बैंक में लोग बैंक खुलने से पहले ही पहुंच कर बैंक खुलने का इंतजार कर रहे थे। चार दिन की बंद से कई एटीएम में कैश खत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.