लोहरदगा, जनवरी 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। लगातार चार दिन बंद रहने के बाद बुधवार को लोहरदगा जिले के सभी बैंक खुल गए, जिससे ग्राहकों ने राहत की सांस ली। चार दिन बाद बैंक खुलने से अमूमन सभी बैंकों में दोपहर से पहले तक भीड़-भाड़ नजर आई जो बाद में सामान्य हो गई। सभी बैंक शनिवार से लगातार बंद थे। वहीं मंगलवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान सभी राष्ट्रीयकृत बैंक हड़ताल पर रहे। हड़ताली कर्मियों ने निजी बैंकों को भी बन्द करा दिया था, जिससे चेक क्लीयरिंग, नकद जमा, ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट सहित सभी तरह के लेनदेन ठप हो गए थे। बैंक बंद रहने से आम लोगों और कारोबारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंक के लगातार चार दिन की बंदी ने स्थानीय बाजार में करोड़ों रुपये के लेनदेन पर प्रभाव डाला। लगातार बंदी के कारण चेक क्लियर नहीं होने से व्यापारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.