गुमला, जनवरी 28 -- गुमला प्रतिनिधि। जिले में चार दिनों बाद बैंक खुलते ही ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। शहर के सभी बैंकों में बुधवार को सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। बैंक खुलने से पहले ही कई लोग शाखाओं के बाहर पहुंच गए थे। जैसे ही बैंक खुले, लोगों का आना शुरू हो गया। 23 जनवरी को अंतिम शनिवार, 24 जनवरी को रविवार, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 27 जनवरी को बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण लगातार चार दिनों तक बैंकों का कामकाज पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान जिले में लेन-देन की प्रक्रिया ठप रही। अवकाश और हड़ताल के कारण करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।बैंक बंद रहने से आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मजदूरों, कर्मचारियों और छोटे कारोबारियों को समय पर भुगतान नहीं हो सका। ठेकेदारों द्वारा कई मजदूरों का पैसा भी बैंक बंद रहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.