चार दिन बाद खुली ओपीडी, सीएचसी सादाबाद में उमड़ी भीड़
हाथरस, मार्च 30 -- सादाबाद। चार दिन के अवकाश के बाद सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सादाबाद की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दुर्गा अष्टमी, रामनवमी, शनिवार और रविवार के अवकाश के कारण ओपीडी बंद थी। सुबह से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं, जो दवा वितरण कक्ष तक पहुंच गईं। मरीजों को पर्चा बनवाने, डॉक्टर से परामर्श लेने और दवा लेने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित पाए गए। मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है। मरीजों की भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन को अतिरिक्त व्यवस्थाएं करनी पड़ीं और ओपीडी में अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.