प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। फाफामऊ में सोमवार को कोल्ड स्टोर के धराशायी होने से घायल 17 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसमें एसआरएन अस्पताल के मेल सर्जरी वार्ड में छह और बेली अस्पताल में 11 मरीज भर्ती हैं। एसआरएन में भर्ती तीन वर्षीय कार्तिक को चार दिन बाद गुरुवार को होश आया।एसआरएन में ही भर्ती वशिष्ठ नारायण, अमरजीत, रंजीत और धर्मेन्द्र के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। रंजीत की बांयी आंख में अभी जख्म है। गुरुवार को सांसद प्रवीण पटेल मरीजों को देखने के लिए बेली अस्पताल पहुंचे। मरीजों से बातचीत की। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा ने सांसद को घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...