मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने में चार दिन बाकी है। इस दौरान निगम ने रिकॉर्ड 30 करोड़ रुपये होल्डिंग टैक्स वसूला है। मार्च में अब तक करीब पांच करोड़ की वसूली हो चुकी है। बीते फरवरी तक 25.37 करोड़ वसूली हो चुकी थी। अगले 31 मार्च तक राशि में एक करोड़ से अधिक इजाफा होने की उम्मीद है। विशेषकर नगर विकास व आवास विभाग के ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) के तहत ब्याजमुक्त बकाए होल्डिंग के एकमुश्त भुगतान की योजना के चलते भी राजस्व संग्रह में तेजी आई है। एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के साथ ओटीएस का लाभ नहीं मिलेगा।बहरहाल, होल्डिंग टैक्स की वसूली में पहली बार निगम ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। विशेष मुहिम के तहत रविवार और छुट्टी के दिन (शुक्रवार) भी होल्डिंग टैक्स व ट्रेड लाइसेंस शुल्क की वस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.