आजमगढ़, दिसम्बर 8 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोरथानी गांव में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे ईंट-भट्ठा के पास रविवार की सुबह अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह चार दिन पूर्व साढू के घर शादी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फूलपुर कस्बा निवासी 52 वर्षीय विनोद बर्नवाल दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते थे। इधर कुछ दिनों से घर पर रहते थे। बूढ़नपुर निवासी उनके साढ़ू की बेटी की चार दिसंबर को शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वे बेटी नैंसी के साथ गए थे। शादी के बाद बेटी घर चली गई। विनोद साढू के घर रुक गए थे। रविवार की शाम वे साढू के घर से निकल गए। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। साढू ने विनोद के घरवालों को इसकी जानकारी दी। सोमवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.