फतेहपुर, दिसम्बर 20 -- मलवां। थाना क्षेत्र के वाहिदपुर गांव में मूंगफली गोदाम में गुरुवार रात आग लगाकर करीब चार लाख का सामान फूंकने वाले दबंग के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी ने मकान मालिक की रंजिश में गोदाम खाली न करने पर फूंक डालने की धमकी दी थी। जिसके बाद पहले गुरुवार को मारपीट की गई फिर रात को ताला तोड़कर गोदाम में लगा दी। व्यापारी विष्णु गुप्ता का बेटा आर्यन गुरुवार शाम दुकानों में भेजी गई मूंगफली के पैसे लेने मलवां जा रहा था। तभी हमलावरों ने पुरानी रंजिश में आर्यन को रोककर मारपीट की थी और फरार हो गए थे। इसके बाद रात को उसके गोदाम में आग लगा दी थी। विष्णु गुप्ता की पत्नी सीता देवी ने बताया कि गांव की ही रीता देवी का मकान किराये पर लिये हुए है। उसी में मूंगफली का ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.