गाजीपुर, मार्च 5 -- भांवरकोल (गाजीपुर)। चार दिन पूर्व गांव से मुहम्मदाबाद के लिए निकले थाना क्षेत्र के सोनाड़ी निवासी 18 वर्षीय राधेमोहन राय उर्फ लखन राय का शव एक किलोमीटर दूर गंगहर नदी में बुधवार को दोपहर में उतराया हुआ मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राधेमोहन राय उर्फ लखन राय अपने चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था। वह मुहम्मदाबाद में कम्प्यूटर की पढ़ाई करता था। लखन धार्मिक प्रवृत्ति का युवक था। पूजा पाठ करना उसका प्रतिदिन सुबह का काम था। प्रतिदिन सुबह राधेमोहन राय उर्फ लखन राय अपने दरवाजे के सामने लगभग एक किलोमीटर दूर टहलते हुए जाता था और शौच करने के पश्चात नदी में स्नान कर पूजा पाठ करता था। 1 मार्च को सुबह लगभग 7 बजे राधेमोहन घर से बिना कुछ बताए निकल ...