चार दिन पूर्व गायब किशोरी का नहीं चला पता
जौनपुर, मार्च 15 -- बदलापुर। क्षेत्र के एक गांव से चार दिन पूर्व गायब किशोरी का सुराग न मिलने से जहां परिजन परेशान हैं वहीं पुलिस केस दर्ज कर खोजबीन में जुट गयी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के दादा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि चार दिन पूर्व 11 मार्च की शाम उसकी पौत्री गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर पुलिस को सूचना दे दी गई है। दादा का आरोप है कि वह एक नंबर पर बात करती थी जिस पर फोन लगाने पर धमकी दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि केस दर्ज कर संबंधित नंबर की जांच करते हुए खोजबीन की जा रही है। परीक्षा देने के बाद घर नहीं लौटी छात्राजफराबाद। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इंटर की छात्रा परीक्षा देने के बाद अपने घर नही लौटी। उसे अपने साथ परीक्षा दिलाने ले आयी उसकी बहन ने गांव के दो य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.