बस्ती, अप्रैल 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। रामजानकी मार्ग पर लालगंज थानाक्षेत्र में चकिया के पास हुए सड़क हादसे में मां की मौत के बाद घायल बेटे की भी मौत हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती मनोज की स्थिति में सुधार नहीं होता देख चिकित्सक ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय मनोज की रास्ते में मौत हो गई। हादसे में पहले मनोज की 61 वर्षीय मां आरती देवी की मौत हो चुकी है। मां के बाद बेटे की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि डिहुकपुरा उर्फ शुकुलपुरा निवासी आरती देवी अपनी बहू सुशीला के साथ देवी पाटनधाम दर्शन के लिए गई थीं। बीते शनिवार को दर्शन कर लौटने के बाद कुदरहा बाजार पहुंचीं। यहां बहू ने पति मनोज कुमार को बुलाया। मनोज बाइक से मां और पत्नी को लेने पहुंचे। तीनों साथ घर लौट रहे थे। रास्ते मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.