चार दिन पहले शुरू हुई मेट्रो लाइन से केबल चोरी
नई दिल्ली, मार्च 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। फेज-4 के मजेंटा लाइन एक्सटेंशन (दीपाली चौक-मजलिस पार्क) कॉरिडोर के उद्घाटन के चार दिन बाद ही चोरों ने मेट्रो की सिग्नल केबल चोरी कर ली। इस कारण गुरुवार को इस रूट पर मेट्रो परिचालन प्रभावित रहा। बाद में दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने रात में सिग्नल सिस्टम को ठीक कराया, जिसके बाद शुक्रवार सुबह से सेवाएं सामान्य हो सकीं। दीपाली चौक से मजलिस पार्क के बीच इस कॉरिडोर की लंबाई करीब 9.9 किलोमीटर है। आठ मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर इस रूट पर मेट्रो सेवा शुरू की थी। गुरुवार सुबह जब मेट्रो संचालन शुरू हुआ तो डीएमआरसी को सिग्नल केबल चोरी होने की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि भलस्वा और मजलिस पार्क के बीच करीब 500 मीटर लंबा सिग्नल केबल चोरी कर लिया गया था।यात्रियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.