उरई, मार्च 8 -- जालौन। चार दिन पूर्व किसी काम के चलते गल्ला मंडी गए वृद्ध तभी से लापता हैं। पुत्रवधू ने ससुर के लापता होने की सूचना कोतवाली में दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर वृद्ध की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी इंद्रावती ने पुलिस को बताया कि उनके ससुर बृजपाल 60 बीती चार मार्च को शाम छह बजे किसी काम के चलते गल्ला मंडी में गए थे। गल्ला मंडी से जब वह रात तक वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी ससुर का कहीं कोई पता नहीं चला। पीड़िता ने ससुर की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है। वहीं, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर वृद्ध की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.