बलिया, फरवरी 17 -- बलिया, संवाददाता। तीन दिन पहले संवरा में देशी शराब की दुकान के पास युवक की हत्या के बाद पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। इसी बीच सत्यप्रकाश हत्याकांड से जुड़े आरोपियों का एक और वीडियो सोशल मिडिया पर वॉयरल हो रहा है। इसमें दो आरोपी एक युवक की पिटाई कर रहे है जबकि वह हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है। वैसे हिन्दुस्तान उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रसड़ा कोतवाली के गुरगुजपुर निवासी 40 वर्षीय सत्यप्रकाश की संवरा में स्थित देशी शराब की दुकान पर शनिवार की शाम चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। इस मामले में मृतक के भाई ओमप्रकाश की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने नामजद आरोपी संवरा निवासी सुंदरम सिंह उर्फ सत्य व राज सिंह उर्फ राजा को रविवार की भोर में गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी संवरा निवासी उमाकांत पांडेय को पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.