चार दिन दिल्लीवालों पर लू का कहर, अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मई 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्लीवालों के लिए अगले कुछ दिन भारी बीतने वाले हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिन दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान गर्म हवा के थपेड़ों और कड़ी धूप के चलते लोगों को भीषण गर्मी का अहसास होगा। इस बीच, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, कुछ स्थानों पर लू जैसी स्थिति भी बनी रही। पश्चिमी विक्षोभों के चलते पिछले दिनों आई आंधी और बारिश के चलते दिल्ली को मिली राहत अब पूरी तरह से समाप्त हो गई है। दिल्ली का मौसम बेहद गर्म और सूखा हो गया है। सोमवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही तेज धूप रही। सुबह नौ बजे के बाद से ही तीखी धूप लोगों को चुभने लगी। जबकि, ग्यारह बजे के बाद घर से निकलना भी मुश्किल लगने लगा। दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.