कटिहार, फरवरी 12 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम फिलहाल स्थिर जरूर है, लेकिन ठंडी रातों का दौर अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक रात का तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास स्थिर रहने की संभावना है। हालांकि दिन के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप खिली रही, जिससे दोपहर के समय हल्की गर्माहट महसूस हुई, लेकिन शाम ढलते ही ठंड का असर फिर बढ़ गया। 5 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलने के कारण सुबह और रात में ठिठुरन बनी रही। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में पछुआ हवा के प्रवाह में और तेजी आने की संभावना है। पछुआ हवा आमतौर पर शुष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.