चार दिन के रिमांड पर जीएसटी फ्रॉड के दो मुख्य अभियुक्त
बरेली, अगस्त 22 -- फर्जी फर्में बनाकर बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के जरिए सौ करोड़ का जीएसटी फर्जीवाड़ा करने वाले दो मुख्य अभियुक्तों को एसआईटी ने चार दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान पुलिस इनसे पूछताछ कर फर्जीवाड़े में शामिल अन्य अभियुक्तों की जानकारी करने के साथ ही इसमें शामिल सोबती समेत 17 फर्मों के खिलाफ सबूत जुटाएगी। जीएसटी फर्जीवाड़े की जांच को गठित एसआईटी के मुख्य विवेचक कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर के नेतृत्व में 11 अगस्त को नेपाल से संचालित इस सिंडिकेट के पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। इनमें सिंडिकेट का सरगना कर्मचारीनगर निवासी सागर अग्रवाल, गरगइया का फर्म स्वामी एवं मुख्य ऑपरेटर फरजान हाशमी, ख्वाजा कुतुब का विनीत अरोरा, खैरुल्ला गली का अनुज अग्रवाल और नीम की चढ़ाई का शिवम गुप्ता उर्फ लाला शामिल थे। इससे पूर्व सद्दाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.