गढ़वा, जनवरी 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। चार दिनों के बंद के बाद बुधवार को बैंक का ताला खुलते ही बैंकों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई बैंक में लोग बैंक खुलने से पहले ही पहुंच कर बैंक खुलने का इंतजार कर रहे थे। चार दिन के बाद बैंक खुलने से बैंक के पदाधिकारी और कर्मियों को अधिक भीड़ होने का पहले से ही अंदेशा था। उसे लेकर कर्मी पहले से ही तैयारी कर चुके थे। बैंक खुलते ही सभी कर्मी अपने अपने कैबिन में बैठकर नगद लेनदेन के साथ-साथ चेक क्लीयरेंस करने के काम में लगे रहे। बैंक खुलते ही लोगों का आना शुरू हो गया। नकदी जमा कराने, नेफ्ट और आरटीजीएस कराने वालों की लाइन लग गई। बैंक बंदी के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। हड़ताल के 300 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ था। चार दिन बाद बैंक खुलने से बुधवार को जिले में 400 करोड़ का लेनदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.