चार दिन के अभियान में 55 वाहन चालकों से 46 हजार जुर्माने की वसूली
पूर्णिया, अप्रैल 24 -- धमदाहा, एक संवाददाता।धमदाहा पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती की गई। पिछले चार दिनों में कुल 55 वाहन चालकों से 46 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि 18 से 22 अप्रैल तक अलग-अलग दिनों में कुल 144 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, ड्राइविंग लाइसेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट व अन्य आवश्यक कागजात नहीं दिखाने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। 18 अप्रैल को 45 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 25 चालकों से 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। यह भी पढ़ें- चार दिन के अभियान में 55 वाहन चालकों से 46 हजार जुर्माने की वसूली 19 अप्रैल को 25 वाहनों की जांच में 8 चालकों पर 4 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। 21 अप्रैल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.