कन्नौज, जनवरी 16 -- कन्नौज, संवाददाता। पिछले चार दिनों से निकल रही हल्की धूप से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन गुरुवार रात से मौसम ने एक बार फिर पलटी मार दी। देर रात से ही घना कोहरा छा गया और दिन चढ़ने के बाद भी धुंध कम नहीं हुई। हालांकि दोपहर में कुछ राहत मिली बावजूद इसके गलन भरी ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आसमान पर कोहरे की मोटी चादर छाई रही, जिससे दृश्यता कई स्थानों पर 10 मीटर से भी कम दर्ज की गई।कोहरे के कारण सड़कों पर यातायात रेंगता रहा। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को फॉग लाइट जलाकर चलना पड़ा। कई जगहों पर ट्रेनों और बसों के संचालन में देरी हुई, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले और शाम होते ही सड़कों पर आवाजाही और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.