चार दिन की झमाझम बारिश से किसानों को राहत भी, सतर्कता भी
कटिहार, अगस्त 25 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में उमस से बेहाल लोगों को अब मानसून राहत देने की तैयारी में है। सोमवार शाम तक मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखा। दिन में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन 73 प्रतिशत आर्द्रता के कारण लोगों को 40 डिग्री जैसा एहसास हुआ। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं अगले चार दिनों तक लगातार 80 से 90 प्रतिशत वर्षा की संभावना ने किसानों की उम्मीदें भी बढ़ा दी हैं और सतर्क रहने का संदेश भी दिया है। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान करीब 5.5 मिमी वर्षा हो सकती है। मंगलवार को मौसम और सक्रिय रहेगा तथा लगभग 8.4 मिमी बारिश की संभावना है। बुधवार को 5.7 मिमी, जबकि गुरुवार को लगभग 12 मिमी वर्षा का पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.