चार दिन की गर्मी के बाद बूंदाबांदी ने दी राहत
बदायूं, जून 6 -- जिले में चार दिन तक पड़ी भयंकर गर्मी के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। हल्की बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट दर्ज की है तो मौसम भी सुहाना हो गया है। गर्मी से राहत मिलने के बाद लोगों को काफी सुकून है। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप के साथ गर्मी पड़ रही थी। पूरे दिन लोग तेज धूप की वजह से छांव तलाशते रहे थे। गर्मी से निजात के कोई आसार नहीं दिख रहे थे, ऐसे में गुरुवार शाम के समय अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवाएं चलीं तो बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- मौसम का मिजाजः बारिश ने गर्मी से दी राहत, उमस ने किया बेहाल बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हुआ तो शुक्रवार तक यह सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार को भी दिन भर काले बादल छाए रहे तो ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे तापमान में भी दो डिग्री की गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.