नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- शेयर बाजार की नई-नवेली कंपनी ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन ने 4 दिन में ही निवेशकों की झोली भर दी है। कंपनी के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशक 4 दिन में ही मालामाल हो गए हैं। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर अपने IPO प्राइस के मुकाबले चार दिन में ही 230 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। शुक्रवार 4 सितंबर को जबरदस्त लिस्टिंग के बाद से कंपनी के शेयर दनादन अपर सर्किट मार रहे हैं। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर बुधवार को BSE में 10 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 1418.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। 4 दिन में 230% से ज्यादा की तेजीईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन (ESDS Software Solution) का आईपीओ दांव लगाने के लिए 28 अगस्त को खुला था और यह 1 सितंबर तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 429 रुपये था। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के श...