सीवान, दिसम्बर 22 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। पिछले चार दिनों से प्रखंड क्षेत्र में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं। इस मौसम में सूर्यदेव के दर्शन नहीं देने और पछुआ हवा के बहने से ठंड के साथ - साथ कनकनी भी बढ़ गई है। ऐसे में ज्यादातर लोग घरों में दुबके रह रहे हैं। पछुआ हवा से लगातार बढ़ती कनकनी में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं। अति आवश्यक काम होने पर हीं लोग घरों से निकल रहे हैं। इसके कारण सड़क और बाजार की रौनक खत्म हो गई है। जो बाजार देर शाम तक गुलजार रहता था वह अब शाम होते हीं बाजार सूनसान हो जा रहे हैं। हालांकि बढ़ती ठंड के बावजूद स्थानीय प्रशासन की तरफ से पर्याप्त अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे बाजार में आने वाले ज्यादा समय तक टिक नहीं पा रहे हैं। बाजार के दुकानदार आपसी सहयोग से जहां - तह...