महाराजगंज, फरवरी 7 -- फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। फरेंदा क्षेत्र के लेजर महदेवा में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बीते 2 फरवरी से गायब बैकुण्ठपुर के युवक का शव गेहूं के खेत में मिला। परिजन पहले ही युवक के साथ अनहोनी की आशंका जता रहे थे। इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिसिया कार्रवाई पर उंगली उठाई जा रही है। शव की हालत देख भी हत्या की आशंका को बल मिल रहा है। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी, जबकि मृत युवक टोपी व स्वेटर गांव के खेत से बरामद भी हो चुके थे। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित कर दी हैं। तीन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों के अनुसार आदित्य चौरसिया बीते 2 फरवरी को हरपुर टोला कटहिया निवासी एक युवक के साथ निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी हर संभव जगह खोजबीन की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.