बलिया, फरवरी 21 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। चार दिनों से लापता बालक का शनिवार को खंडहर में शव पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बालक की हत्या की गयी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र के कोटवारी निवासी खलील शाह का पुत्र 12 वर्षीय रिजवान शाह बुधवार को गांव में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच अचानक वह गायब हो गया। खोजबीन के बाद भी जब बालक का सुराग नहीं लगा तो खलील की पत्नी सैरुन निशा ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही थी। इसी बीच शनिवार को कुछ लोगों की नजर गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में शव पर पड़ी। इसके बाद लोगों की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.