गुमला, अप्रैल 7 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के उपर आंजन निवासी परमेश्वर महली की 15 वर्षीय पुत्री सुषमा कुमारी पिछले चार दिनों से लापता है। इस संबंध में पिता ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी का सन्हा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि सुषमा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। चार अप्रैल की शाम वह बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजन लगातार उसकी खोजबीन में जुटे हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...