चार दिनों से बिजली नहीं, परेशान ग्रामीणों में अब पनप रहा आक्रोश
अररिया, मई 8 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा प्रखंड के खुटहा बैजनाथपुर पंचायत के ग्राम चरैया पूर्वी वार्ड संख्या 10 में खजूरी फीडर से बिजली आपूर्ति पिछले चार दिनों से पूरी तरह बाधित रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली गुल रहने से लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चार दिनों से क्षेत्र में बिजली नहीं रहने के कारण सबसे अधिक परेशानी पेयजल को लेकर हो रही है। अधिकांश घरों में मोटर बंद पड़े हैं, जिससे लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। रात में अंधेरे के कारण बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.