चार दिनों से बंद है यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा
आजमगढ़, मई 28 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। बेलइसा सब्जी मंडी परिसर में स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा पिछले चार दिनों से बंद है। जिससे व्यापारी और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाखा की ओर से अगले आदेश तक कार्य बंद रहेगा की नोटिस भी चस्पा कर दी गई है। व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडी परिसर में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा खोली गई थी, ताकि उन्हें लेन-देन के लिए बाहर न जाना पड़े। इस शाखा से न केवल व्यापारी बल्कि आस-पास के क्षेत्रों के नागरिक भी लाभान्वित होते थे। बैंक बंद होने से खाताधारकों को बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। व्यापारी राजेश सिंह, रविंद्र कुमार, रवि ने बताया कि मंडी परिसर में बैंक शाखा होने से नकदी जमा करने और निकासी में काफी सुविधा रहती थी। अब बैंक बंद होने के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.