मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र से एक गांव से नाबालिग लड़की बीते चार दिन से लापता है। मामले को लेकर लड़की के पिता ने कच्ची-पक्की ओपी में आवेदन देकर इसकी शिकायत की। इसके आधार पर शनिवार को सदर थाने में केस दर्ज किया गया। इसमें पिता ने पांच लोगों को नामजद करते हुए बेटी के अपहरण की आशंका जताई है।बताया कि बीते 10 सितंबर की आधी रात को उनकी नाबालिग बेटी गायब हो गई। सुबह बेटी के न मिलने पर जब कमरे की तलाशी ली गई तो पाया गया कि घर से सोने-चांदी के कीमती गहने और 50 हजार रुपये नकद भी गायब हैं। खोजबीन करने पर जानकारी मिली कि गांव का ही आरोपित रोशन कुमार पिछले कई दिनों से उनके मकान के आसपास मंडराता रहता था। आरोप लगाया है कि आरोपित रोशन कुमार, विपिन कुमार, विक्की कुमार, पवित्र महतो और उनकी पत्नी ने मिलकर साजिश के तहत...