बांका, दिसम्बर 11 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के प्रोन्नत मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर में पिछले चार दिनों से मध्याह्न भोजन योजना बंद रहने से गुरुवार को स्कूली बच्चों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया तथा छात्र छात्राओं ने स्कूल में प्रदर्शन किया। पंचायत के उप मुखिया तथा विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष पंकज दास ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बच्चों द्वारा स्कूल में प्रदर्शन किया जा रहा है तब वह वहां पहुंचे तथा बच्चों को शांत कराया। स्कूल की रसोइया रीना देवी, नंदिनी देवी तथा बुधो देवी ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य नागेंद्र प्रसाद सोमवार से स्कूल नहीं आ रहे हैं। तीनों प्रतिदिन स्कूल पहुंच कर भोजन बनाने के लिए सामान की मांग करतीं हैं लेकिन स्कूल के शिक्षक प्रभार नहीं मिलने की बात कह कर सामान देने में असमर्थता व्यक्त करते हैं। इस वजह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.