चार दिनों से दोहनी मठिया के 30 घरों के लोग अंधेरे में
देवरिया, जून 2 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। चार दिन पूर्व आयी तेज आंधी बारिश में दोहनी गांव में लगे पोल पर ट्रांसफार्मर में खराबी आ गयी थी। उस दिन से दोहनी गांव के मठिया टोला के आधी आबादी के लोग भीषण गर्मी में झेलने और अंधेरे में रहने के लिए मजबूर है। ग्रामीणों के शिकायत के बाद भी सोमवार की शाम तक बिजली व्यवस्था बहाल नही हो पाई। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम पंचायत दोहनी के मठिया टोले पर बिजली की सप्लाई सतराव फीडर से होता है। गुरुवार को तेज आंधी व बारिश से पोल पर लगे ट्रांसफार्मर में कुछ खराबी आ गई। जिससे तीस घरों की बिजली बाधित हो गई। चार दिन बीत जाने के बाद भी अभी बिजली व्यवस्था बहाल नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। घर की टंकी सुखी पड़ी है। घरों में बिजली के समान बन्द पड़े होने से लोगो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.