चार दिनों से किंजर कुर्था मोड पर जलजमाव, लोग परेशान
जहानाबाद, जून 1 -- किंजर, निज संवाददाता। चार दिनों से किंजर कुर्था पथ स्थित एनएच 33 पर गंदा पानी का जल जमाव देखा जा रहा है, जिससे आम लोग और यात्री के अलावा वाहन चालक परेशानी का सामना कर रहे हैं। लोग कहते हैं कि सड़क के दोनों ओर पक्का ढक्कन युक्त नाला बना हुआ है जिसमें जगह-जगह पर साफ सफाई के लिए स्लैब भी दिया गया है। पर नाला निर्माण होने के बाद आज तक सफाई किया ही नहीं गया है। नाला में पॉलीथीन, कचरा, मिट्टी भर चुका है। जानकारों का कहना है कि पक्का नाला का मुंह किंजर पईन में खुलता है। उस पईन की सफाई की जरूरत है। पईन में गाद भरा हुआ है, जिसके चलते नाला का मुंह भी भर जाने के चलते घरों का पानी या सड़क का पानी निकल नहीं रहा है। फोटो- 01 जून अरवल- 08 कैप्शन- किंजर-कुर्था मोड़ स्थित सड़क पर सोमवार को जमा गंदा पानी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.