मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर। समस्तीपुर रेल मंडल ने चार दिनों में 11791 बेटिकट यात्रियों को जांच के दौरान पकड़ा है। इनसे 81.03 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। समस्तीपुर मंडल की ओर से मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर समेत अन्य स्टेशनों पर मेगा टिकट जांच अभियान 10 से 13 मार्च के बीच चलाया था। इसमें दौरान बेटिकट यात्रियों को दबोचा गया। समस्तीपुर मंडल की जनसंपर्क विभाग की ओर से रेल यात्रियों से अपील की गई है कि यात्री हमेश वैध टिकट के साथ ही ट्रेनों में यात्रा करें। बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करने पर रेलवे अधिनियम के अंतर्गत जुर्माना एवं अन्य कार्रवाई की जा सकती है। मंडल में आगे भी ऐसे सघन टिकट जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...