चार दिनों में पीएनजी के लिए 3287 आवेदन
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के 3287 लोगों ने पिछले चार दिनों में पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। आठ से 11 अप्रैल के बीच शहरी क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के लोगों ने यह आवेदन किया है। गैस कंपनी ने इनमें से 78 लोगों को कनेक्शन दिया है।हालांकि, अभी इसे चालू नहीं किया गया है। ट्रायल मोड में कनेक्शन को रखा गया है। सात अप्रैल को आवेदन की संख्या 32341 थी, जो 11 अप्रैल को बढ़कर 35628 हो गयी है। शहरी क्षेत्र के 19 मोहल्लों में 15618 कनेक्शन लाइव हो चुका है। 94 हजार कनेक्शन पहले फेज में उपलब्ध कराने का लक्ष्य गैस कंपनी ने रखा हुआ है।घरेलु कनेक्शन के बाद कॉमर्शियल कनेक्शन के लिए भी आपूर्ति शुरू कर दी गयी है। शहर के 26 कॉमर्शियल इकाइयों को आपूर्ति शुरू कर दी गयी है। इसमें होटल व मेस भी शामिल हैं। बेला औद्योगिक क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.