किशनगंज, फरवरी 21 -- किशनगंज। संवाददाता इन दिनों निगरानी विभाग के द्वारा किशनगंज जिले में लगातार घूसखोर अधिकारी और कर्मियों के बीच कार्रवाई हो रही है। महज चार दिनों में दूसरी बार निगरानी विभाग ने किशनगंज दस्तक दी है। दूसरी बार विभाग की विशेष इकाई के द्वारा कार्रवाई की गई है। इससे पहले खनन कार्यालय के दो कर्मियों को निगरानी विभाग ने घूस लेते हुए गिरफ्तार किया था। इस बार समेकित बाल विकास योजना की प्रभारी डीपीओ के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। निगरानी विभाग की टीम के दस्तक देने की भनक पहले से किसी को भी नहीं थी। बताया जाता है की टीम तीन चार दिनों से कार्रवाई के लिए रणनीति बना रही थी। निगरानी विभाग की विशेष इकाई शुक्रवार को करीब 7 बजे समेकित बाल विकास योजना की प्रभारी डीपीओ टू अनीता कुमारी के किशनगंज शहर के डुमरिया भट्टा स्थित किराए के आवास के ब...