चार दिनों में छह डिग्री बढ़ा तापमान, 40 डिग्री पर पहुंचा पारा
सहारनपुर, जून 26 -- सहारनपुर, संवाददाता। जनपद में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिनों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बढ़ते तापमान और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को बढ़कर 37.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बुधवार को पारा 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को यह 40.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा, जिससे उमस में काफी वृद्धि हुई। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकली और दोपहर के समय गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। भीषण गर्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.