चार दिनों में चार महिलाओं से नगदी और जेवरात की ठगी
नवादा, मई 9 -- वारिसलीगंज शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों महिला और पुरुष ठग गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह आए दिन बाजार में महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है। इधर चार दिनों में चार महिलाओं से हजारों रुपए मूल्य के जेवरात और नगदी की ठगी कर ली गई। इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई गई है।
महिलाओं को झांसे में लेना इसी कड़ी में शुक्रवार को सौर पंचायत के चंडीपुर निवासी बालेश्वर मिस्त्री की पत्नी मालती देवी को झांसा में लेकर कानवाली, लॉकेट सहित चांदी का कंगन लेकर ठग फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि वह सत्संग में जाने के लिए बाजार के पटेल चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान दो महिला व युवक ने स्टेशन जाने का रास्ता पूछा और एक रुमाल मुंह के पास फहरा दिया। जबकि एक बड़ा बंडल कपड़े में लपेटा हुआ था, जिसमें रुपया होने की बात कह मुझे थमा दिया। इसी क्रम में मेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.