भदोही, अप्रैल 19 -- भदोही, संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण गर्मी और तपती धूप के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं बाजारों और सड़कों पर भी सन्नाटा देखने को मिल रहा है। वहीं पिछले चार दिनों में तापमान में प्रतिदिन एक डिग्री वृद्धी दर्ज की गई है। साथ ही 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हीटवेव भी चल रही है। रविवार को भी लू जैसे हालत बने थे। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो 15 अप्रैल(बुधवार) को 39.04 डिग्री तापमान था। जबकि 16 को 41, 17 को 41 और 18 अप्रैल को 42 जबकि 19 अप्रैल, रविवार को 43 डिग्री के करीब तापमान पहुंच गया। यह भी पढ़ें- कैमूर में 42 डिग्री पहुंचा तापमान ,हीटवेव का अलर्ट जारी इससे पता चलता है कि चार दिनों में करीब चार डिग्री तक तापमान बढ़ा है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां क...