बक्सर, अप्रैल 25 -- अपराध शिकायत बक्सर साइबर थाने में दर्ज कराई गई है व्हाट्सऐप पर स्कैनर भेजकर मांगे जा रहे हैं रुपये बक्सर, हमारे संवाददाता। साइबर अपराधियों के निशान पर इन दिनों जिला के शिक्षक निशाने पर है। पिछले चार दिनों में करीब आधा दर्जन शिक्षकों के मोबाइल हैक कर पैसा मांगा जा रहा है। हैकर मोबाइल के साथ-साथ सभी सोशल मीडिया के सभी अकाउंट भी हैक कर ले रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 22 अप्रैल को डुमरांव राज प्लस टू हाई स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुराग मिश्र का मोबाइल हैक हुआ। उन्होंने इस मामले की शिकायत बक्सर साइबर थाने में दर्ज कराई है। अनुराग मिश्र से पहले बक्सर माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक नेता और एमएलसी प्रतिनिधि ब्रजेश राय भी हैकर का शिकार हो चुके हैं। शुक्रवार को डुमरांव प्रखंड के मध्य विद्यालय अरियांव के प्रभ...