चतरा, जनवरी 28 -- चतरा प्रतिनिधि। लगातार चार दिनों तक बंद रहने के बाद बुधवार को जिले के सभी बैंकों के खुलते ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के लगभग हर राष्ट्रीयकृत और निजी बैंक शाखाओं के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। बैंक बंद रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।गौरतलब है कि 23 जनवरी को अंतिम शनिवार, 24 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण बैंक बंद थे। इसके अलावा बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते 27 जनवरी को भी बैंकिंग कार्य ठप रहा। ऐसे में लगातार चार दिनों तक बैंक बंद रहने से आम लोगों के साथ-साथ व्यवसायियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा बुधवार को बैंक पहुंचे कपिल कुमार सहित अन्य ग्राहकों ने बताया कि बैंक बंद रहने के कारण व्यापार प्रभावित रहा। व्यवसाय से जुड़े लोगों ने कहा कि रोजाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.