गोपालगंज, अप्रैल 4 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने आगामी चार दिनों तक मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी मौसम का रुख बदला रहा। आसमान में धूल और धुंध छाए रहे। तेज धूप कम समय के लिए निकली। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 16 से 29 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। मौसम में बदलाव के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और स्थानीय स्तर पर बन रहे दबाव के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान में आंशिक बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.