जहानाबाद, मार्च 25 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। सूर्य उपासना का महान पर्व छठ पूजा चार दिनों तक विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मनाए जाने के बाद संपन्न हो गया। इस दौरान व्रतियों ने कठिन नियमों का पालन करते हुए भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना की। पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से हुई, इसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और अंत में उषा अर्घ्य के साथ इस महापर्व का समापन हुआ। हुलास गंज प्रखंड के प्रमुख घाटों पर खासकर सुकियावा ,केउर तथा मुरगांव में सुबह के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे क्षेत्र में छठ पर्व को लेकर भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार...